पद्म पुरस्कार 2021(Padma Awards 2021) जानिये किसको मिला- करेंट अफेयर्स 2022
January 26, 2022पद्म पुरस्कार 2021(Padma Awards 2021)
हाल ही में पद्म पुरस्कार 2021(Padma Awards 2021) की घोषणा की गई है।
- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किया जाता है।
- ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किए जाते हैं।
- ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्मश्री’ किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
- 1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
- राष्ट्रपति द्वारा ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाते हैं।
- पद्म पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, ये पुरस्कार विदेशियों को भी प्रदान किए जाते हैं।
- पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। पद्म विभूषण और पद्म भूषण भारत रत्न के बाद देश के क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं।
पद्म विभूषण पाने वाले व्यक्ति
- जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (पब्लिक अफेयर्स)
- एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)- कला
- सुदर्शन साहू( कला)
- बी बी लाल (पुरातत्व)
- मौलाना वहीद्दुीन खान (अध्यात्मवाद)
- डॉक्टर मोनप्पा हेगडे(मेडिसिन)
- नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
1. शिंजो आबे (जनसेवा, जापान)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। आबे ने साल 2007 में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता शुरू की थी। अगस्त 2007 में भारत की तीन दिवसीय यात्रा ने भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन के लिए सहमति दी थी
2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
देश के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के गायकी करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में संगीत निर्देशक का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। उनका निधन 25 सितंबर 2020 को हुआ।
3. डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, तमिलनाडु)
डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, प्रेरक वक्ता और लेखक भी हैं। उन्होंने चिकित्सा पद्धति और नैतिकता पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।
4. नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, यूएसए)
भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नामित किया था। उन्होंने ही 1956 में फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था। कपानी के शोध और आविष्कारों में फाइबर-ऑप्टिक्स संचार, लेजर, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण निगरानी शामिल हैं। उनके पास सौ से अधिक पेटेंट हैं और नेशनल इन्वेंटर्स काउंसिल के सदस्य थे।
5. मौलाना वहीदुद्दीन खान (अध्यात्म, दिल्ली)
दिल्ली में रहने वाले मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने कुरान को सरल और समकालीन अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कुरान पर एक टिप्पणी भी लिखा है और ये कई टेलीविजन चैनलों पर व्याख्यान देते रहते हैं।
6. बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली)
दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब ‘राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान’ को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।
7. सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा)
ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को रेत की मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। वे अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के भी चित्र उकेरते थे।
पद्म भूषण पाने वाले व्यक्ति
- असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (पब्लिक अफेयर्स)
- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (पब्लिक अफेयर्स)
- नृपेंद्र मिश्रा (सिविल सेवा)
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स
- धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) – अध्यात्मवाद
- कृष्णन नायर शांतकुमारी (कला)
- चंद्रशेखर कंबरा (साहित्य एंव शिक्षा)
- केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स
- रजनीकांत देवीदास (व्यापार और उद्योग)
- तरलोचन सिंह (पब्लिक अफेयर्स)
पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति
गुलफाम अहमद | कला | उत्तर प्रदेश |
पी अनीता | खेल | तमिलनाडु |
रामास्वामी अन्ना वरापू | कला | आंध्र प्रदेश |
सुब्बू अरूमुगम | कला | तमिलनाडु |
प्रकाशराव आशावादी | साहित्य और शिक्षा | आंध्र प्रदेश |
भूरी बाई | कला | मध्य प्रदेश |
राधेश्याम बरले | कला | छत्तीसगढ़ |
धर्म नारायण बर्मा | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
लक्ष्मी बरुआ | समाज सेवा | असम |
बीरेंद्र कुमार बसक | कला | पश्चिम बंगाल |
रजनी बेक्टर | व्यापार उद्योग | पंजाब |
पीटर ब्रूक | कला | यूनाइटेड किंग्डम |
संगखुमी बुकालच्वाक | समाज सेवा | मिजोरम |
गोपीराम बरगायन बुराभकत | कला | असम |
बिजोय चक्रवर्ती | जनसेवा | असम |
सुजीत चट्टोपाध्याय | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) | समाज सेवा | उत्तर प्रदेश |
सुल्ट्रीम चोनजोर | समाज सेवा | लद्दाख |
माउमा दास | खेल | पश्चिम बंगाल |
श्रीकांत दतर | साहित्य और शिक्षा | यूएसए |
नारायण देबनाथ | कला | पश्चिम बंगाल |
चुटनी देवी | समाज सेवा | झारखंड |
दुलारी देवी | कला | बिहार |
राधे देवी | कला | मणिपुर |
शांति देवी | समाज सेवा | ओडिशा |
वयन डिबिया | कला | इंडोनेशिया |
दादूदन गढ़वी | साहित्य और शिक्षा | गुजरात |
परशुराम आत्मराम गंगावने | कला | महाराष्ट्र |
जय भगवान गोयल | साहित्य और शिक्षा | हरियाणा |
जगदीश चंद्र हलदर | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
मंगल सिंह | साहित्य और शिक्षा | असम |
अंशु जम्सेनपा | खेल | अरुणाचल प्रदेश |
पुर्णमासी जानी | कला | ओडिशा |
माथा बी मंजम्मा जोगाती | कला | कर्नाटक |
दामोदरन कैथा प्राम | कला | केरल |
नाम देव सी कांब्ले | साहित्य और शिक्षा | महाराष्ट्र |
महेश भाई और नरेश भाई कनोडिया (मरणोपरांत) | कला | गुजरात |
रजत कुमार | साहित्य और शिक्षा | ओडिशा |
रंगास्वामी लक्ष्मीनारायण कश्यप | साहित्य और शिक्षा | कर्नाटक |
प्रकाश कौर | समाज सेवा | पंजाब |
निकोलस कजानस | साहित्य और शिक्षा | ग्रीस |
के केशव सामी | कला | पुडुचेरी |
गुलाम रसूल खान | कला | जम्मू कश्मीर |
लाखा खान | कला | राजस्थान |
संजीदा खातून | कला | बांग्लादेश |
विनायक विष्णु खेडेकर | कला | गोवा |
नीरु कुमार | समाज सेवा | दिल्ली |
लाजवंती | कला | पंजाब |
रतन लाल | विज्ञान और अभियांत्रिकी | USA |
अली मानिकफन | नवोन्मेष | लक्षद्वीप |
रामचंद्र मांझी | कला | बिहार |
दुलाल मंकी | कला | असम |
नानाद्रो बी मारक | कृषि | मेघालय |
रेवबेन माशांग्वा | कला | मणिपुर |
चंद्रकांत मेहता | साहित्य और शिक्षा | गुजरात |
रतनलाल मित्तल | चिकित्सा | पंजाब |
माधवन नामबियार | खेल | केरल |
श्याम सुंदर पालीवाल | समाज सेवा | राजस्थान |
चंद्रकांत शांभाजी पांडव | चिकित्सा | दिल्ली |
सोलोमान पप्पाया | साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता | तमिलनाडु |
पप्पामल | कृषि | तमिलनाडु |
कृष्ण मोहन पाथी | चिकित्सा | ओडिशा |
जसवंती बेन जमुनादास पोपट | व्यापार उद्योग | महाराष्ट्र |
गिरीश प्रभोने | समाज सेवा | महाराष्ट्र |
नंदा प्रस्टी | साहित्य और शिक्षा | ओडिशा |
केके रामचंद्र पुलावर | कला | केरल |
बालन पुथेरी | साहित्य और शिक्षा | केरल |
बिरुबाला राभा | समाज सेवा | असम |
कनक राजू | कला | तेलंगाना |
बॉम्बेजयश्री रामनाथ | कला | तमिलनाडु |
सत्याराम रियांग | कला | त्रिपुरा |
धनंजय दिवाकर सचदेव | चिकित्सा | केरल |
अशोक कुमार साहू | चिकित्सा | उत्तर प्रदेश |
भूपेंद्र कुमार सिंह संजय | चिकित्सा | उत्तराखंड |
सिंधु ताई सपकाल | समाज सेवा | महाराष्ट्र |
चमनलाल सप्रू (मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा | जम्मू |
रोमन शर्मा | साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता | असम |
इमरान शाह | साहित्य और शिक्षा | असम |
प्रेमचंद्र शर्मा | कृषि | उत्तराखंड |
अर्जुन सिंह शेखावत | साहित्य और शिक्षा | राजस्थान |
रामयत्न शुक्ला | साहित्य और शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
जितेंद्र सिंह शंटी | समाज सेवा | दिल्ली |
करतार पारस राम सिंह | कला | हिमाचल प्रदेश |
करतार सिंह | कला | पंजाब |
दिलीप कुमार सिंह | चिकित्सा | बिहार |
चंद्रशेखर सिंह | कृषि | उत्तर प्रदेश |
सुधा हरिनारायण सिंह | खेल | उत्तर प्रदेश |
बीरेंद्र सिंह | खेल | हरियाणा |
मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा | बिहार |
केसी शिवशंकर (मरणोपरांत) | कला | तमिलनाडु |
गुरुमां कमलीसोरेन | समाज सेवा | पश्चिम बंगाल |
माराची शुब्बूरमन | समाज सेवा | तमिलनाडु |
पी सुब्रमण्यन (मरणोपरांत) | व्यापार उद्योग | तमिलनाडु |
नीदूमोलू सुमती | कला | आंध्र प्रदेश |
कपिल तिवारी | साहित्य और शिक्षा | मध्य प्रदेश |
फॉदर वॉल्स (मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा | स्पेन |
थिरूवेंगदम वीरा राघवन | चिकित्सा | तमिलनाडु |
श्रीधर वेंबू | व्यापार उद्योग | तमिलनाडु |
के वाई वेंकटेश | खेल | कर्नाटक |
उषा यादव | साहित्य और शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
कर्नल काजी सज्जाद अली जाहिर | जनसेवा | बांग्लादेश |
यह भी पढ़े—
योजना –
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन स्कीम (पीएलआईएसएफपीआई)
- मेगा फूड पार्क योजना
यह भी पढ़े –