विश्व की प्रमुख नदियाँ
September 11, 2021विश्व की प्रमुख नदियाँ है : ब्रह्मपुत्र · गंगा · आमूर · ह्वांगहो · यमुना · लेना नदी · महानदी · नर्मदा · कावेरी · सतलज · सिन्धु · यांग्त्सी · मेकांग नदी नील · नाइजर · कांगो · जेम्बेजी · लिम्पोपो
नदिया क्या है ?
भूपटल पर प्रवाहित जलधारा नदियाँ कहलाती है । नदियों की उत्पत्ति झील , हिमनदों से होती है यह सदाबहार नदिया होती है इनमें हिमनदों के पिघलने से पानी की आपूर्ति होती रहती है कुछ नदियाँ वर्षा के जल पर निर्भर करती है . यह गर्मियों में सुख जाती है यह सदानीर नही रहती है .
यहाँ हम विश्व की प्रमुख नदियाँ के बारे में जानने वाले है ।
विश्व की प्रमुख नदियाँ
एशिया |
ह्वांग-हो · ब्रह्मपुत्र · गंगा · आमूर · ह्वांगहो · यमुना · लेना नदी · महानदी · नर्मदा · कावेरी · सतलज · सिन्धु · यांग्त्सी · मेकांग नदी
|
![]() |
---|---|---|
अफ्रीका |
नील · नाइजर · कांगो · जेम्बेजी · लिम्पोपो
|
|
उत्तर अमेरिका |
मिसिसिपी · हडसन · डेलावेअर · मैकेंजी नदी · कैन्सास · मिसोरी
|
|
दक्षिण अमेरिका |
आमेजॉन
|
|
यूरोप |
डुगावा · टेम्स · वोल्गा · सेन · राइन
|
|
आस्ट्रेलिया |
मर्रे · डार्लिंग
|
नील नदी
विश्व की प्रमुख नदियाँ में नील नदी प्रमुख है , विश्व की सबसे लम्बी नदी नील है, यह सबसे बड़ी झील विक्टोरिया(अफ्रीका ) से निकलकर सहारा मरुस्थल से बहती है अंत में भूमध्यसागर में गिरती है।
- नील नदी की लंबाई लगभग 6,695 किलोमीटर (4,160 मील) है।
- प्रमुख सहायक नदियाँ- व्हाइट नील और ब्लू नील हैं।
- व्हाइट नील नदी का उद्गम मध्य अफ्रीका के ‘महान अफ्रीकी झील’ (African Great Lakes) क्षेत्र से होता है,
- ब्लू नील का उद्गम इथियोपिया की ‘लेक टाना’ से होता है।
इन देशों से होकर गुज़रती है नील नदी-
देश : युगाण्डा, इथियोपिया, सूडान एवं मिस्र
शहर: काहिरा, अस्वान, खार्तूम, जिंजा, जुबाअल-जिज़ा,
कांगो
यह अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है। इसे जायरे नदी भी कहा जाता है कांगो वन दूसरा सबसे बड़ा वर्षा वन है . नदी की कुल लंबाई 4,700 किमी (2,920 मील) है, दुनिया की नौवीं सबसे लंबी नदी है।
- अफ़्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है।
- दुनिया की नौवीं सबसे लंबी नदी है।
- भूमध्य रेखा को दो बार आर-पार करती है।
देश: अंगोला, बुरुण्डी, कैमरून, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, गबोन
कांगो गणराज्य, रुआण्डा, तंज़ानिया, ज़ाम्बिया।
अमेजन
यह दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदी है , आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है।इसकी लम्बाई 6,992 कि.मी. है . यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है।
यह 9 देशो से होकर बहती है
देश हैं– ब्राज़ील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गयाना, फ्रेंच गयाना और सूरीनाम।
अमेज़न नदी के आसपास वर्षा वन है यह विशाल वर्षावन पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ,इन्हें “धरती का फेफड़ा” कहते है ।
मिसिसिप्पी नदी
उत्तर अमेरिका की प्रमुख नदी है. यह मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील से निकलती है और मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है इसकी कुल लम्बाई 3730 km है।
- यह नदी विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है।
- यह विश्व के प्रमुख उपजाऊ क्षेत्रो में गिना जाता है ।
गंगा
भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है।यह उतराखंड में गंगोत्री हिमनद से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है यह भारत और बांग्लादेश में बहती है इसकी कुल लम्बाई 2525 km है भारत में कुल लम्बाई 2071 km है।
- यह उत्तर का विशाल मैदान का निर्माण करती है . जिसका क्षेत्रफल लगभग 10 लाख वर्गकिलोमीटर है ।
- सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करती है ।
गंगा पर प्रयागराज
- धौली गंगा + अलकनंदा = विष्णुप्रयाग
- नन्दाकिनी + अलकनंदा नदि= नन्दप्रयाग
- अलकनंदा + पिण्डर नदि= कर्णप्रयाग
- मन्दाकिनी+ अलकनंदा नदि=रुद्रप्रयाग
- अलकनंदा + भगीरथी नदि= देवप्रयाग
गंगा नदी पर प्रमुख बांध हैं— फ़रक्का बाँध, टिहरी बाँध, तथा भीमगोडा बाँध।
गंगा की सहायक नदी –
- उत्तर की ओर से आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ – यमुना, घाघरा, बागमती, रामगंगा, करनाली (सरयू), ताप्ती, गंडक, कोसी और काक्षी हैं
- दक्षिण की ओर से आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ – सोन, बेतवा, केन, दक्षिणी टोस आदि हैं।
ब्रह्मपुत्र :
एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदी है , ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है, और बंगाल की खाड़ी में डेल्टा बनाती है , भारत में यह अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है , इसकी कुल लम्बाई 2900 किलोमीटर है
ब्रह्मपुत्र नदी को कई नामों से जाना जाता है –
- तिब्बत में सांपो,
- अरुणाचल में डिहं
- असम में ब्रह्मपुत्र
- बांग्लादेश में जमुना
असम में यह नदी दो धाराओ में बट जाती है और यहीं माजुली द्वीप बनती है जो सबसे बड़ा नदी द्वीप है
यह भी पढ़े mppsc 3 मार्कर –
विश्व का भूगोल – 2 विश्व भूगोल प्रमुख भौतिक विशेषताएं |3 marker mppsc
विश्व का भूगोल-पार्ट 1 |3 Marker Mppsc Geography