Mppsc solved paper history gs 1| सलाव्ड पेपर सामान्य अध्ययन 1 |3 marker history
May 23, 2022प्रश्न पत्र 1- सामान्य अध्ययन 1 के खंड अ के 3 अंक प्रश्न के माडल उत्तर लिखा गया है। इस प्रकार उत्तर लिखने से पूरे अंक प्राप्त होते है।
Mppsc solved paper history | सलाव्ड पेपर सामान्य अध्ययन 1 |3 marker history|mppsc previous year questions paper with answers


कोटदीजी
• अवस्थित- प्राचीन सिंधु सभ्यता का स्थल है, जो वर्तमान में पाकिस्तान के सिन्धु प्रांत में
• खोज ‘धुर्ये’ ने 1935 ई. में की ।
• नियमित खुदाई 1953 ई. में फज़ल अहमद ख़ान द्वारा ।
• मुख्य अवशेष प्राप्त-वाणाग्र, कांस्य की चूडिय़ां, धातु के उपकरण
श्रोतसूत्र
• श्रौतसूत्र वैदिक ग्रन्थ हैं और वस्तुत: वैदिक कर्मकांड का कल्पविधान है।
• श्रौतसूत्र के अंतर्गत हवन, याग, इष्टियाँ एवं सत्र प्रकल्पित हैं।
• प्रमुख श्रौतसूत्र- बौधायन श्रौतसूत्र ,शांखायन श्रौतसूत्र
Mppsc solved paper history mppsc 2020
अमित्रघात
बिंदुसार का उपनाम अमित्र घात था। अमित्रघात का अर्थ है शत्रु का नाश करने वाला इससे पता चलता है कि वह एक विजेता शासक था। बिंदुसार ने बंगाल की खाड़ी से अरब सागर के बीच के सारे प्रदेश को जीत लिया था ।
देवल
देवल एक ऋषि थे, देवल स्मृति की रचना की है। यह स्मृति सिन्ध पर मुसलमानी आक्रमण के कारण उत्पन्न धर्म परिवर्तन की समस्या के निवारण हेतु लिखी गई थी।
दिवान-ए-इंसा
सल्तनत काल में शाही पत्र व्यवहार के लिए विभाग ।यह सुल्तान की घोषणाओं एवं पत्रों का मसविदा तैयार करता था। सभी राजकीय अभिलेख इसी कार्यालय में सुरक्षित रखे जाते थे।
ताराबाई
• छत्रपति शिवाजी महाराज की पुत्रवधू , राजाराम प्रथम की पत्नि ।
• साम्राज्य की सबसे ताकतवर महिलाओं में एक ।
• मराठा साम्राज्य की संरक्षिका , उन्होंने 7 वर्षों तक औरंगजेब से लड़ाई लड़ी।
आहोम विद्रोह
• समय -1828
• नेतृत्व – ‘गोमधर कुंअर’
• कारण – असम के ‘कुली’ वर्ग के व्यक्तियों ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी पर बर्मा युद्ध के समय किये गये वायदे से मुकरने का आरोप लगाया अंग्रेज़ों द्वारा प्रदेश को अपने साम्राज्य में मिलाने का प्रयास।
मोपला विद्रोह
• समय -1921, स्थान- केरल मालाबार
• नेतृत्व – अली मुस्लियार, वरियामकुननाथ
• कारण – जमीदारों के शोषण- ज्यादा लगान, नज़राना, दमनकारी तौर तरीके के विरूद्ध मोपला मुस्लिम काश्तकार थे,उनका हिन्दू जमींदार के विरूद्ध विद्रोह था।
लाला हरदयाल
• लाला हरदयाल भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम क्रान्तिकारी
• अमेरिका मे गदर पार्टी की स्थापना कर प्रवासी भारतीयों के बीच देशभक्ति की भावना जागृत की।
भील विद्रोह
• समय -1812,1825 ,स्थान – खानदेश
• नेतृत्व – ‘सेवाराम’
• कारण – अंग्रेजो की कृषि नीति से उत्पन्न समस्या।
ग्यारसपुर
विदिशा का एक सबसे महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है।
ग्यारसपुर में स्थित मुख्य स्मारक हैं- अठखम्भा, वज्र मठ, मालादेवी का मंदिर, बौद्ध स्तूप मानसरोवर ताल, हिंडोला तोरण
कु रघुनाथ शाह
गोंड राजवंश के प्रतापी राजा संग्राम शाह के वंशज|
1857 की क्रांती के क्रांतिवीर ,शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को देशद्रोह के आरोप में मृत्यु दंड की सजा सुनाई ।
मल्हार राव होल्कर
• मराठा साम्राज्य के एक सामन्त जो मालवा का प्रथम मराठा सूबेदार थे।
• होलकर साम्राज्य की स्थापना की।
• पेशवा बाजीराव प्रथम को कई युद्धों में विजय दिलवाई थी
बुन्देला विद्रोह
• समय -1842 ,स्थान – सागर-नर्मदा क्षेत्र
• नेतृत्व – ‘जवाहर सिंह बुंदेला , मधुकर शाह
• कारण – अंग्रेजों द्वारा लगान की दरें पाँच से पंद्रह गुना तक करना।
अवन्ति बाई
• रामगढ़ की रानी
• 1857 की क्रांति में प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं।
• खैरी युद्ध (23 नवम्बर 1857) अग्रेजो को हाराया।
Read more at: https://m.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%8F-%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%B6%E0%A4%BE
साभार bhartdiscovery.org
यह भी पढ़े –
विश्व का भूगोल-पार्ट 1 |3 Marker Mppsc Geography